| Home » Categories » Arts and Entertainment |
Hindi Jokes |
|
Article ID: 423 | Rating: 2.5/5 from 2 votes | Last Updated: Sat, Apr 3, 2010 at 2:33 PM
|
एक दंपत्ति की शादी को साठ वर्ष हो चुके थे। उनकी आपसी समझ इतनी अच्छी थी कि इन साठ वर्षों में उनमें कभी झगड़ा तक नहीं हुआ। वे एक दूजे से कभी कुछ भी छिपाते नहीं थे। हां, पत्नी के पास उसके मायके से लाया हुआ एक डब्बा था जो उसने अपने पति के सामने कभी खोला नहीं था। उस डब्बे में क्या है वह नहीं जानता था। कभी उसने जानने की कोशिश भी की तो पत्नी ने यह कह कर टाल दिया कि सही समय आने पर बता दूंगी।
आखिर एक दिन बुढ़िया बहुत बीमार हो गई और उसके बचने की आशा न रही। उसके पति को तभी खयाल आया कि उस डिब्बे का रहस्य जाना जाये। बुढ़िया बताने को राजी हो गई। पति ने जब उस डिब्बे को खोला तो उसमें हाथ से बुने हुये दो रूमाल और 50,000 रूपये निकले। उसने पत्नी से पूछा, यह सब क्या है। पत्नी ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तो उसकी दादी मां ने उससे कहा था कि ससुराल में कभी किसी से झगड़ना नहीं । यदि कभी किसी पर क्रोध आये तो अपने हाथ से एक रूमाल बुनना और इस डिब्बे में रखना। बूढ़े की आंखों में यह सोचकर खुशी के मारे आंसू आ गये कि उसकी पत्नी को साठ वर्षों के लम्बे वैवाहिक जीवन के दौरान सिर्फ दो बार ही क्रोध आया था । उसे अपनी पत्नी पर सचमुच गर्व हुआ। खुद को संभाल कर उसने रूपयों के बारे में पूछा । इतनी बड़ी रकम तो उसने अपनी पत्नी को कभी दी ही नहीं थी, फिर ये कहां से आये? ''रूपये! वे तो मैंने रूमाल बेच बेच कर इकठ्ठे किये हैं ।'' पत्नी ने मासूमियत से जवाब दिया। एक आदमी और उसकी पत्नी में अनबन हो गई और उन्होंने एक दूसरे से बोलना बंद कर दिया। एक दिन आदमी को सुबह 5 बजे की रेलगाड़ी से कहीं जाना था। इसके लिये 4 बजे जागना जरूरी था लेकिन वह भी पहले नहीं बोलना चाहता था। लिहाजा उसने कागज पर नोट लिखा - ''मुझे 4 बजे जगा देना।'' और पत्नी के सिरहाने रख दिया । सुबह जब वह उठा तो 9 बज रहे थे। उसकी ट्रेन छूट चुकी थी। गुस्से से भन्नाया हुआ वह पत्नी पर चिल्लाने ही वाला था कि उसकी नजर सिरहाने रखे कागज के टुकड़े पर पडी जिस पर लिखा हुआ था - ''4 बज गये हैं। जाग जाइये।''
एक महिला रसोई में पहुंची तो देखा कि उसका पति जाली हाथ में लिए हुए घुमा रहा था। ''ये तुम क्या कर रहे हो ?'' - पत्नी ने उससे पूछा । ''मक्खियां मार रहा हूं।'' - पति ने जवाब दिया। ''अच्छा ! एकाध मार पाये?'' - पत्नी ने पूछा। ''तीन ! दो मादा और तीन नर ।'' - पति ने कहा। विस्मित होते हुये पत्नी ने पूछा - ''ये कैसे मालूम पड़ा ?'' ''तीन शराब की बोतल पर थीं और दो फोन पर'' - पति ने जबाब दिया। |
Attachments
There are no attachments for this article.
|
Comments
There are no comments for this article. Be the first to post a comment.
|
This is an Article with Custom Fields
Viewed 675 times since Tue, Jun 7, 2011
You Need Education In Trading Currencies To Succeed In Forex
Viewed 405 times since Mon, Jul 4, 2011
bob
Viewed 483 times since Tue, Oct 19, 2010
Can I add PHP code for execution in article body?
Viewed 3430 times since Thu, Jul 22, 2010
Kim Kardashian Biography
Viewed 1880 times since Fri, Aug 13, 2010
Overconfidence Joke
Viewed 1187 times since Thu, Dec 24, 2009
Amazing Grass Sculptures
Viewed 1526 times since Fri, Nov 27, 2009
aşk ariyor gönlüm
Viewed 149 times since Sat, Jun 18, 2011
No idea?
Viewed 631 times since Wed, Feb 24, 2010
Physical body
Viewed 818 times since Mon, Aug 23, 2010
|

Add Comment